![5 करोड़ ठगने वाला मुंबई से अरेस्ट 5 करोड़ ठगने वाला मुंबई से अरेस्ट](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/13/4383656-untitled-51-copy.webp)
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस की साइबर सेल ने “मिशन साइबर सुरक्षा” के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े एक सदस्य को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी पीड़ितों से ठगी गई भारतीय रकम से क्रिप्टोकरेंसी खरीदकर उसे कंबोडिया स्थित चीनी साइबर ठगों के पास भेज रहा था।
बता दें कि इससे पहले भी राजनांदगांव पुलिस ने इसी गिरोह के चार सदस्यों पर कार्रवाई कर बड़ा खुलासा किया था। यह गिरोह कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर के माध्यम से भारतीय नागरिकों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। गिरोह द्वारा SHAADI.COM प्लेटफॉर्म, ADONI One ग्रुप और CISCO जैसी फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनियों के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने 60 से अधिक बैंक खातों में 5 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन कर कई लोगों को ठगा है। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।