छत्तीसगढ़

क्रॉस वोटिंग मामले में 5 पार्षदों पर गिरी गाज, बीजेपी ने किया पार्टी से निष्कासित

Nilmani Pal
26 May 2022 7:17 AM GMT
क्रॉस वोटिंग मामले में 5 पार्षदों पर गिरी गाज, बीजेपी ने किया पार्टी से निष्कासित
x
छग

मुंगेली। मुंगेली जिले में क्रॉस वोटिंग के मामले में प्रदेश भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने 5 पार्षदों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेसियों से सांठगांठ कर नगरपालिका में भाजपा अध्यक्ष को हटाने और पार्टी में अनुशासन हीनता के आरोप में यह कार्रवाई हुई। इस संबंध में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, पार्षद मोहित बंजारे, सन्तोषी मोना नागरे, सोनी जांगड़े और मोतिम बाई सोनकर को पार्टी से बाहर किया गया है। वहीं एक बीजेपी युवा नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि भाजपा के बहुमत व कब्जा वाले नगरपालिका में उपचुनाव में कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने और क्रॉस वोटिंग से जमकर बवाल मचा था।



Next Story