छत्तीसगढ़

छापेमार कार्रवाई में 5 सटोरिए गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 Sept 2022 5:12 PM IST
छापेमार कार्रवाई में 5 सटोरिए गिरफ्तार
x
छग

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सहायता से छापा मारकर 5 सटोरियों पकड़ा है। इस कार्रवाई में लाखों रुपए की सट्टा-पट्‌टी,6700 रुपए नगद और मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस को होने वाले पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में ऑनलाइन सट्टा लगने का शक था। सट्टे की संभावना को देखते हुए पुलिस की एक टीम पहले से ही तैनात थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि शहर के संजय मार्केट,चांदमारी और महामाया मंदिर उर्दना के पास कुछ लोग सट्‌टा खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

दबिश देने पर पुलिस को मौके पर 5 सट्‌टेबाज मिले। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया है। इस मामले में पु्लिस ने विनोद सारथी(36) दिलीप चौहान(38) पिंटू हलवाई(40) इमरान अंसारी(23) संजय पासवान(22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Story