छत्तीसगढ़

5 बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनकर चोरों को फंसाया

Shantanu Roy
14 Feb 2022 10:09 PM IST
5 बाइक चोर गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनकर चोरों को फंसाया
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूरजपुर। सूरजपुर जिले की उमेश्वरपुर पुलिस चौकी की टीम ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के कुछ और सामान भी जब्त किए गए है। बीते दो जनवरी 2022 को ग्राम सलका निवासी आजाद सिंह ने चौकी उमेश्वरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सलका में रोड़ निर्माण का काम चलने के दौरान पानी के टैंकर गाड़ी से चार नग बैटरी को आसनदास, मनोज, करन साहू व जयसिंह के द्वारा चोरी की गई है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी उमेश्वरपुर में धारा 379 का मामला पंजीबद्घ किया गया और पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित मनोज, करन साहू व जयसिंह को पकड़ा। इनके कब्जे से तीन नग बैटरी बरामद कर तीनों को 17 जनवरी 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले में फरार आरोपित आसनदास की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही थी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने गंभीर अपराधों, चोरी सहित अन्य मामलों के आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में चौकी उमेश्वरपुर की पुलिस मामले में आरोपित की पतासाजी में लगी थी इसी बीच शनिवार को मुखबीर की सूचना पर ग्राम सलका में घेराबंदी कर आरोपी आसनदास पिता जयलाल दास को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि बैटरी चोरी की घटना में वह भी संलिप्त था और अपने हिस्से की बैटरी को गांव के जंगल में फेंक दिया जिसे काफी खोजबीन करने पर नहीं मिला।
आरोपित ने यह भी बताया कि वह चोरी किए गए होंडा साइन मोटर साइकिल से बैटरी चोरी करने गया था जिसके बाद उक्त मोटर साइकिल को उसके घर से जब्त कर आरोपित आसनदास को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को इसी मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सलका का पनेर सिंह एवं मनबोध सिंह चोरी की मोटर साइकिल बेचने की फिराक में है जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा।
पनेर सिंह के घर से चोरी के दो मोटर साइकिल होंडा साइन, स्पेन्डर प्लस एवं मनबोध सिंह के घर से एक मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स को बरामद किया गया। इसी बीच सूचना मिली कि चौकी मोरगा क्षेत्र के दो व्यक्ति मोटर साइकिल बेचने की फिराक में ग्राम सलका में ग्राहक की तलाश कर रहे है जिसके बाद पुलिस ने खासपारा में घेराबंदी कर ग्राम पतुरिहाडांड, चौकी मोरगा निवासी खेलसाय कंवर एवं ग्राम गिदमिड़ी, चौकी मोरगा, थाना बांगो निवासी कौशल प्रसाद कंवर को यामहा मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ पर दोनों ने बताया कि चोरी की यामहा मोटर साइकिल बेचने आए थे। चौकी उमेश्वरपुर की पुलिस ने पांच आरोपितों से पांच नग मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रकरण में आरोपित पनेर सिंह, मनबोध सिंह, खेलसाय कंवर, कौशल प्रसाद कंवर के विरूद्व धारा 41(1-4) 379 भादवि के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर विपिन लकड़ा, चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर महेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक कपिल सिंह, आरक्षक विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, युवराज यादव, रौशन सिंह, विनोद सारथी, शिवशंकर सिंह, मंगलमूर्ति नेताम, धनंजय राजवाड़े, संदीप खाखा व सैनिक रविन्द्र सिंह सक्रिय रहे।
Next Story