कुन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 दिन में हुआ 5 बच्चों का जन्म

छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किये गये अभूतपूर्व कार्यो के परिणाम सामने आने लगे हैं। दूर-दराज के गांवों में भी स्वास्थ्य महकमे में सुधार की प्रतिध्वनि सुनाई देने लगी है। कभी मामूली बीमारियों में भी गांव के लोगों को इलाज के लिए शहरों की ओर भागना पड़ता था, किंतु स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के प्रयासों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को इतना सशक्त कर दिया है कि वे एक ही दिन में कई प्रसव संपादित कर रहे हैं। ताजा मामला ग्राम कुन्नी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहाँ पदस्थ चिकित्सक डॉ अरुण कुमार टोप्पो ने एक ही दिन में 5 गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया है। दिनांक 27.2.2022 को रविवार को कुन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने ये कीर्तिमान बनाया है। इस दिन जन्मे इन पांच शिशुओं में 4 मेल व 1 फीमेल शिशु हैं। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इन सब मे फीमेल शिशु का वजन सर्वाधिक 2.820 कि. ग्र। है। डिलीवरी सामान्य थी। चिकित्सक डॉ अरुण कुमार टोप्पो ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब इतने साधन संपन्न बना दिये गये हैं कि वे रिकार्ड संख्या में प्रसव करवाने में सक्षम हैं। कुन्नी स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा एक दिन में रिकॉर्ड प्रसव कराने पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टॉफ की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





