छत्तीसगढ़

38 लीटर शराब के साथ 5 गिरफ्तार, डीजीपी के फटकार से पुलिस का एक्शन मोड़ जारी

jantaserishta.com
8 July 2021 11:47 PM IST
38 लीटर शराब के साथ 5 गिरफ्तार, डीजीपी के फटकार से पुलिस का एक्शन मोड़ जारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस जुआ, सट्टा, एवं अवैध शराब के मामलों में कार्रवाई कर रही है। सरिया पुलिस ने बुधवार की शाम बरपाली, जलगढ़ रोड पर आरोपी नारद चौहान पिता हेमरात चौहान 38 निवासी बरपाली थाना सरिया को कांवर में शराब लेकर जाते हुए पकड़ा।

एक अन्य कार्रवाई में सरिया पुलिस आरोपी डिग्रीलाल चौहान पिता भुजबल चौहान उम्र 41 वर्ष सा0 बरपाली से 25 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है । दोनों आरोपियों पर धारा- 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवई कर रिमांड पर भेजा गया है।

कोसीर पुलिस द्वारा आरोपी नवधा यादव पिता स्व. दरश राम यादव उम्र 40 वर्ष साकिन सिंघनपुर को घर पर शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करने की सूचना पर पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से उसके घर आंगन में रखी 13 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है।
एक अन्य कार्रवाई में कोसीर पुलिस समारू कुर्रे पिता जनी राम कुर्रे उम्र 46 वर्ष साकिन बरदुला थाना कोसीर के कब्जे से 17 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। इसी प्रकार थाना पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब एवं थाना चक्रधरनगर व खरसिया क्षेत्र अन्तर्गत देशी व अंग्रेजी शराब अवैध बिक्री करते पकड़े गए आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story