छत्तीसगढ़

5 पशुओं की मौत, विभाग ने बताया बारिश से भीगने और वृद्ध अवस्था के कारण हुई

Nilmani Pal
21 Oct 2022 1:11 AM GMT
5 पशुओं की मौत, विभाग ने बताया बारिश से भीगने और वृद्ध अवस्था के कारण हुई
x

सांकेतिक तस्वीर 

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम सरदा में ग्राम पंचायत सरदा के सचिव द्वारा क्षेत्रीय पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ विकासखण्ड बेरला को दूरभाष पर सूचना दी गयी कि ग्राम सरदा के शमशान घाट में 05 पशुधन मृत पाए गये हैं। सूचना प्राप्त होने के उपरांत डॉ. अनिल शुक्ला पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ विकासखण्ड बेरला द्वारा प्रातः 09 बजे ग्राम सरदा पहुँचकर पाया कि शमशान में 05 पशु मृत अवस्था में मिले। डॉ. अनिल शुक्ला द्वारा उन पशुओं का पंचनामा कराया गया एवं मेहर की व्यवस्था नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम 19 अक्टूबर 2022 को प्रातः किया गया।

संबंधित पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ द्वारा जानकारी दी गयी कि पोस्टमार्टम में सामान्यतः 4 पशुओं की मृत्यु बारिश में पशुओं के भीगने एवं हाईपोथर्मिया के कारण एवं एक पशु की मृत्यु वृध्द अवस्था के कारण हुई है।

उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं डॉ. राजेन्द्र भगत ने बताया कि उनके द्वारा कल बुधवार को ग्राम सरदा के उक्त स्थल एवं गौठान का निरीक्षण किया गया एवं विभाग से संबंधित स्टाफ को गौठान में नियमित रूप से भेंट देने एवं पशुओं के नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं टीकाकरण करने के निर्देश दिये गये।

Next Story