छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सुरक्षा के 5 एडिशनल एसपी बदले, देखे लिस्ट

Shantanu Roy
7 March 2024 4:01 PM IST
मुख्यमंत्री सुरक्षा के 5 एडिशनल एसपी बदले, देखे लिस्ट
x
छग
रायपुर। बीती शाम छत्तीसगढ़ सरकार ने 72 ASP अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। जिस आर्डर में मुख्‍यमंत्री सुरक्षा में तैनात 5 एएसपी बदले गए हैं। पहले से सीएम सुरक्षा में तैनात 5 एएसपी को हटाकर उनके स्‍थान पर 5 नए पदस्‍थ किए गए हैं। सीएम सुरक्षा में तैनात किए गए ज्‍यादातर एएसपी नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात थे। सीएम सुरक्षा में लाए गए आदित्य पाण्डेय बीजापुर के ऑपरेशन कैम्प बांसागुडा में तैनात हैं। खोमन लाल सिन्हा अंतागढ़ और गौरव मण्डल को सुकमा के कोंटा से सीधे सीएम सुरक्षा में लाया गया है। सीएम सुरक्षा में तैनात किए गए बाकी दोनों एएसपी शोभराज अग्रवाल अभी सुरजपुर और हरीश राठौर कबीरधाम में पोस्‍टेड हैं। वहीं, सीएम सुरक्षा से हटाए गए ज्‍यादातर एएसपी को नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है।


Next Story