छत्तीसगढ़

एनीकट में नहाने और शराबखोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 May 2026 10:13 PM IST
एनीकट में नहाने और शराबखोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ जिले के पंचधारी एनीकट क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद डेम में नहाने और शराब सेवन करने वाले पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिला प्रशासन द्वारा पंचधारी एनीकट को हाई रिस्क जोन घोषित किए जाने के बाद भी लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिला प्रशासन ने पंचधारी एनीकट में लगातार हो रही डूबने और जनहानि की घटनाओं को देखते हुए पूरे क्षेत्र को हाई रिस्क जोन घोषित किया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा 11 मई को बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर डेम और आसपास के क्षेत्र में नहाने, तैराकी, पिकनिक, रील बनाने, सेल्फी लेने और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है। इसी क्रम में 27 मई को पुलिस को सूचना मिली कि पंचधारी एनीकट में कुछ युवक डेम में नहा रहे हैं और कुछ लोग शराब सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दीपक कुमार यादव (24), संतोष कुमार यादव (25) और उमाशंकर साहू (21), सभी निवासी सोनूमुड़ा बजरंग पारा थाना जूटमिल रायगढ़, डेम में नहाते हुए पाए गए।
पुलिस द्वारा उन्हें समझाइश देकर डेम से बाहर आने को कहा गया, लेकिन आरोप है कि वे पुलिस से उलझने लगे और गवाहों को देख लेने की धमकी देने लगे। पुलिस ने संभावित अप्रिय घटना और शांति भंग की आशंका को देखते हुए तीनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
इसी दौरान पंचधारी डेम के पास शराब सेवन करते हुए धनंजय साहू (25), निवासी जिला सक्ती और संजु कंवर (31), निवासी रामभांठा रायगढ़ को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही शांति भंग की आशंका के चलते बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि पंचधारी एनीकट क्षेत्र में लगातार हादसे सामने आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है। बावजूद इसके कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी पंचधारी एनीकट क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Tagsरायगढ़पंचधारी एनीकटहाई रिस्क जोनकोतवाली पुलिसशराबखोरीडेम में नहानाबीएनएसएस कार्रवाईआबकारी एक्टशशि मोहन सिंहपुलिस पेट्रोलिंगRaigarhPanchdhari AnicutHigh Risk ZoneKotwali PoliceAlcoholismBathing in DamBNSS ActionExcise ActShashi Mohan SinghPolice Patrollingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story