छत्तीसगढ़

मैग्नेटो मॉल के कर्मचारी के मकान में 48 हजार की चोरी

Nilmani Pal
3 Jun 2022 10:08 AM IST
मैग्नेटो मॉल के कर्मचारी के मकान में 48 हजार की चोरी
x

रायपुर। मैग्नेटो मॉल के कर्मचारी ने पंडरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक गणेश्चर प्रसाद साहू आदर्श नगर स्ट्रीट आई मकान नंबर 2 दीपक साहू के घर मे किराये से रहता है. उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में रखे लोहे आलमारी का लाकर खराब था उसमे सामान रखा हुआ था.

जब आलमारी खोलकर देखा तो लाकर मे रखे नगदी 8000/- रूपये, सोने का चैन, नैकलेश, झुमका, मंगल सूत्र, चांदी का पायल 3 नग, आयरिंग, सोने का अंगुठी 2 नग, रखे स्थान पर नही था. जिसकी कीमत 48000/- रूपये है। प्रार्थी की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है, एवं जांच शुरू कर दी है.

Next Story