छत्तीसगढ़

महिला डॉक्टर से 48 लाख की ठगी, शातिर ने खुद को बताया यूरोलॉजिस्ट

Nil dhankar
4 Feb 2022 12:59 PM IST
महिला डॉक्टर से 48 लाख की ठगी, शातिर ने खुद को बताया यूरोलॉजिस्ट
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। जिले महिला डॉक्टर से 48 लाख़ की ठगी का मामला सामने आया है। शहर की महिला डॉक्टर ये सोशल मीडिया में दोस्ती कर पैसे और गहनों से भरा पार्सल भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी की है। ठगी का एहसास होने पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है।

दरअसल, राजकिशोर नगर निवासी महिला डॉक्टर कनुप्रिया की चीन के डॉक्टर योंग चींग से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। चीन के डॉक्टर ने बताया कि वह यूरोलॉजिस्ट है और लंदन में नौकरी करता है। चिकित्सा क्षेत्र के होने कारण दोनों एक दूसरे से बातें करने लगे। इस बीच चीनी डॉक्टर ने एक पार्सल भेजने की बात कही और इसके बाद बीते 28 जनवरी को महिला डॉक्टर के मोबाइल पर कॉल आया।

कॉल करने वाले ने बताया कि, उनके नाम एक पार्सल आया है। जिसका कस्टम चार्ज 75 हज़ार जमा करना है। झांसे में आकर महिला डॉक्टर ने बताए बैंक अकाउंट नंबर में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पार्सल में रुपए और महंगा गोल्ड होने का झांसा दिया गया। इस पर महिला डॉक्टर किस्तों में पैसा ट्रांसफर करती रही। यही नहीं इसके बाद चीन के डॉक्टर ने बताया कि वह पढ़ाई करने लंदन आया था, लेकिन काम करने लगा इसके चलते उसे पकड़ लिया गया है। इस पर भी मदद करने के लिए महिला डॉक्टर ने बताए बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराए। इस तरह झांसा देकर आरोपियों ने करीब 48 लाख रुपए की महिला डॉक्टर से ठगी कर ली। अब डॉक्टर ने मामले की शिकायत सरकंडा पुलिस से की है। जिस पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


Next Story