छत्तीसगढ़

47 पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन, बने प्रधान आरक्षक और एएसआई

Nil dhankar
2 Jan 2022 1:39 PM IST
47 पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन, बने प्रधान आरक्षक और एएसआई
x
छत्तीसगढ़

महासमुंद। जिला में पदस्थ 36 आरक्षक प्रधान आरक्षक और 11 प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत हुए। पुलिस लाइन परसदा महासमुंद स्थित कम्युनिटी हाल में नव वर्ष एवं पदोन्नति का कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के आदेशानुसार किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जिले में कार्यरत आरक्षक, प्रधान आरक्षको को जारी योग्यता सूची के अनुसार पीपी कोर्स बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर कंधे में स्टार लगाकर और आरक्षक से प्रधान आरक्षक बाजू में फित्ती लगाकर पदोन्नत किया।


Next Story