छत्तीसगढ़

47 छात्राएं बीमार, बुखार उल्टी दस्त के बाद मचा हड़कंप

jantaserishta.com
29 Aug 2026 1:55 PM IST
47 छात्राएं बीमार, बुखार उल्टी दस्त के बाद मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
सुकमा: जिले के बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली की 47 छात्राओं के दो दिन में अचानक बीमार होने से हड़कंप मच गया है. छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद उपचार के लिए दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इनमें से एक छात्रा को सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राएं स्वस्थ होकर पोटाकेबिन वापस लौट चुकी हैं, जबकि 23 छात्राओं का दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. वहीं, एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
बता दें कि पोटाकेबिन पोलमपल्ली में करीब 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं. लगातार छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद संस्थान की भोजन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल छात्राओं के बीमार पड़ने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story