रायपुर में पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, पुलिस को कागजात नहीं दिखा पाए

रायपुर। पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त किया गया है, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला था कि ग्राम चिचोली शान ए पंजाब ढ़ाबा के सामने मेनरोड में वाहन पिकअप सफेद रंग क्रमांक CG 04 QK 6282 के डाला में अधिक मात्रा में भरा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर रखा हुआ है, गाड़ी में दो लोग बैठे हुए है। सिलेंडर को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है।
जिस पर तस्दीक हेतु मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम चिचोली शान ए पंजाब ढ़ाबा के सामने तिल्या-खरोरा मेन रोड पहुंचा जहां पर वाहन पिकअप सफेद रंग क्रमांक CG 04 QK 6282 के डाला में लाल रंग का एक इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर एवं लाल नीला रंग का 37 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ 21 किलोग्राम वाला भरा हुआ सिलेंडर तथा लाल नीला रंग का 07 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ खाली सिलेंडर पाया गया।
जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर ड्रायवर गिनेश्वर प्रसाद साहू एवं कंडक्टर लावू राम को दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं करते हुए कागजात मालिक भुपेश्वर प्रसाद साहू के पास होना तथा उसी के हिसाब से काम करने बताये। ड्रायवर गिनेश्वर प्रसाद साहू एवं कंडक्टर लादूराम के संयुक्त कब्जे से एक पिकअप सफेद रंग जिसमें आगे-पीछे दोनो नंबर प्लेट में CG 04 QK 6282 अंकित है पुरानी इस्तेमाली कीमती लगभग 10,00,000 रूपये* तथा लाल रंग का एक इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर सील खुला हुआ एवं लाल नीला रंग का 37 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ 21 किलोग्राम बाला भरा हुआ सिलेंडर सीलबंद 07 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ खाली सिलेंडर अनुमानित कीमत 74,000 रूपये रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा-106 भा.ना.सु.सं. के तहत कार्यवाही करते हुए मामला खाद्य विभाग से संबंधित होने से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतू खाद्य निरीक्षक शुभा गुप्ता को 45 नग सिलेंडर वाहन चालक एवं कंडेक्टर को संपूर्ण दस्तावेज सुपुर्द किया गया।





