छत्तीसगढ़
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 435 क्विंटल अवैध धान जब्त, केस दर्ज
Shantanu Roy
6 Nov 2025 7:25 PM IST

x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इससे पहले ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में प्रशासन ने अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर प्रशासनिक टीम ने 435 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है। यह धान निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक पाया गया था। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक करने की घोषणा की है। इस वर्ष कॉमन धान का समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति क्विंटल और ग्रेड-एक धान का मूल्य ₹2389 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि खरीदी केवल पंजीकृत और वास्तविक किसानों से की जाएगी। धान खरीदी के लिए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कुल 20 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था तैयार की है। राजस्व, खाद्य, कृषि और मंडी बोर्ड के अधिकारियों का एक संयुक्त दल गठित किया गया है, जो धान के अवैध परिवहन, भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसी निगरानी दल को शिकायत मिली कि जिले के कुछ व्यापारियों ने समर्थन मूल्य की खरीदी शुरू होने से पहले ही बड़ी मात्रा में धान का अवैध भंडारण कर रखा है। इसके बाद संयुक्त टीम ने आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर भारी मात्रा में धान का स्टॉक सीमा से अधिक भंडारण पाया गया।
निरीक्षण के दौरान मां काली ट्रेडर्स, पेंड्रा से 130 क्विंटल (400 बोरी) धान जब्त किया गया। इसी तरह रतन गोयनका के गोदाम, पेंड्रा से 50 क्विंटल (130 बोरी) धान, विकास ट्रेडिंग कंपनी, पेंड्रा से 50 क्विंटल (125 बोरी) धान जब्त किया गया। गौरव पोद्दार, अडभार पेंड्रा से 55 क्विंटल (140 बोरी) और मोनू सुल्तानिया, अमरपुर पेंड्रा से 150 क्विंटल (400 बोरी) धान जब्त किया गया। कुल मिलाकर पांच स्थानों से 435 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। प्रशासन ने सभी जब्ती की कार्रवाई मंडी अधिनियम की धाराओं के तहत की है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान व्यापारी स्टॉक का कोई वैध दस्तावेज या खरीदी संबंधी बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। आशंका जताई जा रही है कि यह धान किसानों से कम दर पर खरीदा गया था, जिसे बाद में समर्थन मूल्य पर बेचने की तैयारी की जा रही थी।
Tagsगौरेला-पेंड्रा-मरवाहीधान खरीदीअवैध भंडारणमंडी अधिनियममां काली ट्रेडर्समोनू सुल्तानियागौरव पोद्दारविकास ट्रेडिंग कंपनीरतन गोयनकाप्रशासनिक कार्रवाईछत्तीसगढ़ धान खरीदी 2025-26समर्थन मूल्यकृषि विभागमंडी बोर्डधान जब्तीबिचौलिया कार्रवाईकिसान हितGaurela-Pendra-Marwahipaddy procurementillegal storageMandi ActMaa Kali TradersMonu SultaniaGaurav PoddarVikas Trading CompanyRatan Goenkaadministrative actionChhattisgarh paddy procurement 2025-26support priceAgriculture DepartmentMandi Boardpaddy seizuremiddleman actionfarmers' interestछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





