छत्तीसगढ़
43 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एसपी और CRPF के अधिकारी भी थे मौजूद
Nil dhankar
20 Oct 2021 2:29 PM IST

x
सुकमा। सुकमा जिले में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। 43 नक्सलियों ने एसपी सुनील शर्मा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस दौरान वहां सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे। जानकारी मिली है कि सुकमा में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान के अंतर्गत 43 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में नक्सलियों ने एसपी सुनील शर्मा के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।
Next Story





