छत्तीसगढ़

43 हाथियों ने दी दस्तक, जान बचाने रातभर जाग रहे ग्रामीण

Nilmani Pal
10 Dec 2022 11:30 AM IST
43 हाथियों ने दी दस्तक, जान बचाने रातभर जाग रहे ग्रामीण
x
छग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में भालुओं के बाद अब हाथियों की दहशत है। मरवाही वनमंडल में 43 हाथियों के दल ने उत्पात मचा रखा है। शुक्रवार को हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंद दिया, वहीं घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की मुश्किल ये है कि हाथी दो दलों में बंट गए हैं। वहीं गांव के आसपास हाथियों का दल होने से गांववाले दहशत में हैं और रतजगा करने को मजबूर हैं।

ग्रामीण कड़ाके की ठंड में हाथियों के डर से घर से बाहर निकलकर रात गुजार रहे हैं। लोग मशाल जलाकर हाथियों से बचने का उपाय कर रहे हैं। मरवाही वनमंडल के डीएफओ सत्यदेव शर्मा लोगों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही हाथी मित्र दल और वनकर्मियों के मदद से हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। DFO सत्यदेव शर्मा ने बताया कि जनवरी 2022 से अब तक हाथियों के हमले में अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की जान जा चुकी है।


Next Story