छत्तीसगढ़

घर से 43 पेटी शराब जब्त, कीमत 2 लाख 50 हजार

Nilmani Pal
7 Sept 2023 10:35 AM IST
घर से 43 पेटी शराब जब्त, कीमत 2 लाख 50 हजार
x

सरगुजा। अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने एक घर में छापेमारी कर 387 लीटर मध्य प्रदेश की शराब जब्त की है. जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है. अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, संभागीय उड़नदस्ता संभाग सरगुजा और जिला सरगुजा आबकारी टीम को मुखबिर से अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली. सूचना पर थाना दरिमा अंतर्गत परसोढी ग्राम के कृष्णा कुमार सेमरिया के घर छापेमारी की गई. इस दौरान उसके घर से 43 पेटी (2150 पाव) मध्य प्रदेश की गोवा शराब 387 लीटर जब्त की गई. जब्त की गई शराब के पेटियों की बाजार में कीमत लगभग 250000 रुपये है. आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) एवं 36 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Next Story