छत्तीसगढ़

सेवा सहकारी समिति के 400 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Admin2
21 Jun 2021 4:03 PM IST
सेवा सहकारी समिति के 400 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। धान खरीदी केंद्रों की समस्याओं को लेकर कवर्धा जिले के सेवा स​हकारी समिति के कर्मचारियों ने आज सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। सभी 400 कर्मचारियों ने सहकारी समिति के उप पंजीयक के नाम अपना इस्तीफा सौंपा है। दरअसल जिले के धान खरीदी केंद्रों में 6 माह बितने के बाद भी धान का उठाव नहीं हुआ है। धान का उठाव नहीं होने पर केंद्र में तैनात कर्मचारियों को धान के लिये बारदान की कमी, हमाल की व्यस्था सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बात से नाराज कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Next Story