छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 400 युवाओं का इंडियन आर्मी में हुआ चयन

Nil dhankar
29 Jan 2023 4:13 PM IST
छत्तीसगढ़ के 400 युवाओं का इंडियन आर्मी में हुआ चयन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फौजी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. पहले चरण में पुरुष वर्ग के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें राज्य के 400 से अधिक अभ्यर्थियों का इंडियन आर्मी में चयन हुआ है. इनकी ट्रेनिंग भी जल्द शुरू कर दी जाएगी. इसके लिए भी इंडियन आर्मी की तरफ से तारीख जारी कर दिया है और चयनित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं.

दरअसल छत्तीसगढ़ में हुए अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम 29 जनवरी को जारी कर दिया गया है. इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. 1367 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी लेकिन इसमें से 433 अभ्यर्थियों का चयन हो गया है. चयनित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Next Story