छत्तीसगढ़

40 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Triveni
17 July 2021 8:04 AM IST
40 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x
हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपराध दर्ज कर वारदात के संदेही दो लोगों की चक्रधर नगर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विश्वनाथ पाली में 40 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपराध दर्ज कर वारदात के संदेही दो लोगों की चक्रधर नगर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सावित्री बाई पति रेशम (40) विश्वनाथ पाली की रहने वाली थी। महिला रात में

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विश्वनाथ पाली में 40 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अपराध दर्ज कर वारदात के संदेही दो लोगों की चक्रधर नगर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सावित्री बाई पति रेशम (40) विश्वनाथ पाली की रहने वाली थी। महिला रात में अपने परिवार के साथ घर में थी । गांव के निराकार चौहान और पदमन खड़िया का महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ऐसा भड़का कि दोनों ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला का गला गमछे से दबाया गया है । पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए संदेही निराकार चौहान और पदमन खड़िया के खिलापᆬ की तलाश शुरू कर दी है। इस हत्या कांड के पीछे का मूल कारण अब तक सामने नहीं आया है। फिलहाल चक्रधर नगर पुलिस वारदात के कारणों की जांच कर रही है। वास्तविक कारण आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Next Story