छत्तीसगढ़

नए साल के दिन 40 हजार पर्यटक पहुंचे मैत्री बाग

Nilmani Pal
1 Jan 2023 5:29 PM IST
नए साल के दिन 40 हजार पर्यटक पहुंचे मैत्री बाग
x

भिलाई। मैत्रीबाग में नए वर्ष के पहले दिन 40 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। हर साल की तरह इस बार भी भीड़ बढ़ने की उम्मीद से प्रबंधन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली थी। मैत्री बाग में कई साल बाद ट्वाय ट्रेन शुरू होने से बच्चों ने इसका खूब आनंद लिया। इसके साथ ही राक्षस के रूप में नया बनाया गया वाटर फाल (आकर्षण वाटर फाल) और सफेद शेर के नन्हें शावक सिंघम और बर्ड को देख बच्चों ने खूब आनंद लिया।

मैत्री भाग जू के प्रभारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि भीड़ को देखते हुए जू में 20 टिकट काउंटर बनाए गए थे। इसमें 5 काउंटर कैशलेस थे। इसमें ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा थी, वहीं 15 काउंटर कैश वाले थे। पर्यटकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए मैत्रीबाग के भीतर भी पुलिस व सुरक्षा कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मैत्रीबाग प्रबंधन के भीतर पिकनिक स्पॉट की सफाई करवा दी गई थी। पर्यटकों ने यहां बैठकर भोजन और घूमने का आनंद लिया। बच्चों ने गार्डन के भीतर मौजूद झूले व घिसल पट्टी में खूम इंज्वाय किया।

Next Story