छत्तीसगढ़

किसान के घर में बंधे 40 बकरियों की चोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

jantaserishta.com
3 Feb 2022 8:32 PM IST
किसान के घर में बंधे 40 बकरियों की चोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
x
पढ़े पूरी खबर

लोरमी: मुंगेली जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिससे घरों में बंधे जानवर तक भी सुरक्षित नहीं हैं। एक बार फिर एक किसान के घर में बंधे 40 बकरियों को शातिर चोर उड़ा ले गये थे, इन चारों को लालपुर पुलिस की सक्रियता से महज 36 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया गया है। ये मामला लालपुर थाना अन्तर्गत बांधा गांव का है, जहां शिवकुमार कश्यप नामक ग्रामीण अपने घर में 31 जनवरी की रात कोठे में ताला लगाकर सो गए थे। उसी दौरान कोठे में बंधे 32 बकरियां और 8 बकरों को चोर ले गए। इन बकरियों और बकरों की अनुमानित कीमत 1,30000 एक लाख तीस हजार बताई जा रही है। इसकी शिकायत लालपुर थाने में दर्ज कराई गई। जहां लालपुर पुलिस ने 457/380 अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए ग्राम चिरोटे निवासी रंजीत पात्रे को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी रंजीत से 2200 तथा आरोपी नारायण राजपूत से 1200 एवं टाटा योद्धा पिकअप इस्तेमाल सुधा वाहन जब्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। इस बउ़ी चोरी की वारदात को सुलझााने और ग्रामीण को न्याय दिलाने के लिए मुंगेली एसपी ने लालपुर, जरहागांव, पथरिया, सरगांव थाने की संयुक्त जांच टीम बनाई। तब जाकर बिल्हा निवासी मोहम्मद इरफान कुरैशी को गिरफ्तार कर उससे बकरियों को बेची गई रकम 1,39500/ एक लाख उनतालीस हजार नगद एवं चार बकरियां और एक बकरे को जब्त कर 4 आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story