छत्तीसगढ़

एक्सिस बैंक में 40 जाली नोट मिले, कोतवाली में अपराध दर्ज

jantaserishta.com
26 Aug 2021 7:24 PM IST
एक्सिस बैंक में 40 जाली नोट मिले, कोतवाली में अपराध दर्ज
x
छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुर्ग। एक्सिस बैंक में कुल 40 नोट जाली मिले हैं। डीसीआरबी द्वारा पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 489 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक दुर्ग स्थित एक्सिस बैंक लिमिटेड से जिला अपराध अभिलेख शाखा दुर्ग द्वारा एक्सिस बैंक से प्राप्त पत्र को बरामद जाली नोटों के साथ 16 अगस्त 2021 को कब्जे में लिया गया था।

एक्सिस बैंक के नोडल अफसर ने अपना पक्ष रखते हुए पुलिस को जानकारी दी है कि 1 मार्च से 27 अप्रैल 2021 के बीच एक्सिस बैंक की शाखा में 40 नोट नकली प्राप्त हुए हैं। जिसमें 500 के तीन नोट, 200 वाले 9 नोट तथा 100-100 रुपए वाले 28 नोट जाली पाए गए हैं। डीसीआरबी के अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story