छत्तीसगढ़

4 छात्र जेईई एडवांस में हुए सफल

jantaserishta.com
11 Sept 2022 5:12 PM IST
4 छात्र जेईई एडवांस में हुए सफल
x
कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
अम्बिकापुर: प्रयास आदर्श आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 4 छात्र इस बार इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई एडवांस में सफल हुए है। अनुसूचित जनजाति वर्ग में छात्र सागर को 197, योगेश सिंह को 299, आशी भगत को 935 तथा शैलेश कुमार सिंह को 1100 वां रैंक मिला है। रैंक के आधार पर इन्हें आईआईटी, एनआईटी या ट्रिपल आईटी में प्रवेश मिलेगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जेईई में सफल चारो छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जे.आर. नागवंशी ने बताया कि इस वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के कुल 17 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 4 छात्र सफल हुए हुए है। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story