छत्तीसगढ़

62 लाख की गड़बड़ी मामले में 4 जेल भेजे गए, धान खरीदी केंद्र के प्रभारी भी शामिल

Nilmani Pal
18 April 2023 6:51 AM GMT
62 लाख की गड़बड़ी मामले में 4 जेल भेजे गए, धान खरीदी केंद्र के प्रभारी भी शामिल
x

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में रानवाही धान खरीदी केंद्र के प्रभारी और सहयोगियों को फर्जीवाड़ा के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सोमवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर के रानवाही धान खरीदी केंद्र में लगभग 63 लाख रुपए के धान और बारदाना की गड़बड़ी करने के मामले में धान खरीदी केंद्र प्रभारी और सहयोगियों पर 420 का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी रोहित कुमार, अभिषेक यादव, शक्ति सिंह और शत्रुघ्न कोमरा को जांच में गड़बड़ी का दोषी पाया गया और उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बता दें कि, इन चारों पर धान खरीदी के दौरान 62 लाख 50 हजार रूपए से ज्यादा की गड़बड़ी का आरोप है।

Next Story