छत्तीसगढ़

ACB और EOW के 4 अफसर निकले कोरोना पॉजिटिव

Nil dhankar
10 Jan 2022 6:02 PM IST
ACB और EOW के 4 अफसर निकले कोरोना पॉजिटिव
x
छग न्यूज़

रायपुर। देशभर में कोरोना का कहर जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की तलाश में दिल्ली गई ACB/EOW की टीम कोरोना संक्रमित हो गई है. 4 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दिल्ली गए सभी अधिकारियों को वापस बुलाया गया है. जीपी सिंह की गिरफ्तारी के लिए 4 सदस्यीय विशेष टीम को दिल्ली भेजा गया था. अधिकारियों की टीम जीपी सिंह की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी करने वाली थी, लेकिन अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए.

दरअसल, आय से अधिक संपत्ति और फिर राजद्रोह के मामले में फरार चल रहे आईपीएस जीपी सिंह की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के तमाम जगहों पर छापेमारी के पहले ही एसीबी ने अब स्पेशल जांच टीम के सदस्यों को वापस रायपुर बुला लिया है. दिल्ली पहुंची टीम कोरोना की चपेट में आ गई है. एसीबी ने फिलहाल कोविड संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए छापेमारी पर ब्रेक लगाने फैसला कर लिया है. एक अधिकारी ने छत्तीसगढ़ से चर्चा के दौरान चार लोगों के दिल्ली से रायपुर बुलाए जाने की पुष्टि की है.

Next Story