छत्तीसगढ़

खम्हारडीह इलाके में 4 लाख की चोरी, ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

Rounak
30 Aug 2021 2:43 PM GMT
खम्हारडीह इलाके में 4 लाख की चोरी, ताला तोड़कर नकदी और जेवरात ले उड़े चोर
x
रायपुर से बड़ी खबर

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना इलाके में एक चोरी की खबर है। चोरों ने सुने मकान पर तब धावा बोला, जब परिवार उपचार के लिए अस्पताल गया हुआ था। सुने मकान से एक लाख रुपए नकदी और लगभग तीन लाख रूपए कीमती जेवर के चोरी होने की जानकारी मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक यह चोरी खम्हारडीह इलाके में रहने वाले इरफान रिजवी के घर पर हुई है। भतीजे का ऑपरेशन करने इरफान समेत पूरा परिवार अस्पताल गया हुआ था। मकान सुना था। मकान के सुनेपन का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और एक लाख रुपए नकदी और लगभग तीन लाख रूपए कीमती सोने के जेवाहरात साफ कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta