छत्तीसगढ़

रायपुर में रेलवे कर्मचारी के घर 4 लाख की चोरी

Nilmani Pal
15 Jun 2023 10:46 AM IST
रायपुर में रेलवे कर्मचारी के घर 4 लाख की चोरी
x
छग

रायपुर। राजधानी के तीन सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। आलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवर समेत 7 लाख का कैश पार कर दिया गया है। तीनों मकान में रहने वाले बाहर गए थे। जब वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उसके बाद पुलिस में सूचना दी गई। पुलिस तीनों मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि रेलवे में पदस्थ चंद्रशेखर सोनकर के परिवार में शादी थी।

परिवार बाहर गया था। मंगलवार को लौटे। जब आलमारी खोली तो देखा कि उसमें रखा 4 लाख जेवर और कैश गायब था। मकान में तलाश किया, लेकिन जेवर नहीं मिला। इधर अमलीडीह निवासी योगेश श्रीवास्तव और काजल आहूजा के सूने मकान से तीन लाख का जेवर पार कर दिया गया है।

दोनों अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर आए और आलमारी का लॉक तोड़कर जेवर ले गए। पुलिस तीनों मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कुछ संदेहियों का फुटेज मिला है।

Next Story