छत्तीसगढ़

ट्रेडिंग कंपनी के संचालक से 13 लाख की ठगी

Nilmani Pal
12 May 2022 7:37 AM GMT
ट्रेडिंग कंपनी के संचालक से 13 लाख की ठगी
x

बिलासपुर। शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर मुंबई के दो युवकों ने शहर के एक युवक से 17 लाख 58 हजार रुपये ले लिए। इस बीच चार लाख 22 हजार पांच सौ रुपये वापस लौटा दिए। बाकी रकम 13 लाख 26 हजार रुपये वापस नहीं किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना में की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। टिकरापारा धनजी बाड़ा गुजराती समाज के पास रहने वाले प्रतीक दामा पिता प्रताप दामा (25)एमएस दामा ट्रेडिंग कंपनी का संचालक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2016 से 2019 में फानेसल मार्केट में ग्रेजुऐशन मुंबई में कर रहे थे। उसी समय निमेश अशोक ठक्कर और रौनक ठक्कर से जानपहचान हुई। इसके बाद प्रतीक पढ़ाई पूरी कर बिलासपुर आ गए। जनवरी 2021 में निमेश और रौनक ने फोन कर प्रतीक को शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए कहा। इसके एवज में ज्यादा पैसा मिलने का प्रलोभन दिया।

25 जनवरी 2021 से 17 अगस्त 2021 तक प्रतीक ने निमेश और रौनक के बैंक खाते में 17 लाख 58 हजार स्र्पये जमा कर दिए। इस बीच प्रतीक को पैसे की आवश्यकता पड़ी। तब दोनों युवक घुमाने लगा। बार-बार निवेदन करने के बाद चार लाख 22 हजार 500 स्र्पये वापस किया। जून 2021 के आखिरी सप्ताह में प्रतीक मुंबई गए। वहां निमेश और रौनक से मुलाकात कर पैसा वापस करने के लिए कहा। इस बीच निमेश और रौनक ने पांच लाख 27 हजार 500 स्र्पये चेक के माध्यम से वापस किया। प्रतीक मंबई से बिलासपुर लौट आए। चेक को बैंक में जमा किया। तब चेक बाउंस हो गया। इससे पीड़ित को ठगी होने का पता चला। गुस्र्वार को उन्होंने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


Next Story