छत्तीसगढ़

4 लाख 75 हजार का गांजा पकड़ाया, कार के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Sept 2021 8:02 AM IST
4 लाख 75 हजार का गांजा पकड़ाया, कार के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

कोरबा: पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को चौकी हरदीबाजार पुलिस ने अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने की सूचना पर थाना स्टॉफ के साथ घेराबंदी किया जा रहा था ।

इसी दौरान एक सफेद रंग का कार क्रमांक सीजी 12 एजेड 7539 पुलिस पार्टी को देखकर भागने का कोषिष कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अमीर दास पनिका पिता स्व. ज्ञानदास पनिका निवासी बांधाखार, थाना पाली, जिला कोरबा का निवासी होना बताया। जिसके कार को तलाशी लेने पर कार के अंदर रखे मादक पदार्थ गांजा 74 पैकेट कुल वजन 79.300 किलो ग्राम एवं एक Seleriox कार को बरामद करने में सफलता हासिल किया है।
मादक पदार्थ गांजा का अनुमानित कीमत लगभग 4,75,800/- रूपये (चार लाख पच्हत्तर हजार आठ सौ रूपये) एवं एक सफेद रंग का Seleriox कार क्रमांक सीजी 12 एजेड 7539 कीमती लगभग 5,00,000/- (पॉच लाख रूपये) को जप्त किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story