छत्तीसगढ़

ट्रेलर पलटने से 4 मजदूर घायल

Nil dhankar
9 Jun 2022 9:45 AM IST
ट्रेलर पलटने से 4 मजदूर घायल
x
हादसा

बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बलरामपुर से अंबिकापुर जा रहे ट्रेलर पलटने से 4 श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया। सड़क निर्माण कार्य खत्म कर श्रमिक ट्रेलर से अंबिकापुर जा रहे थे। ट्रेलर पर रोड रोलर रखा हुआ था। इसी दौरान नवीन पंचवटी ढाबे के पास मोड़ पर ट्रेलर असंतुलित हो गया, जिससे उस पर रखा हुआ रोड रोलर पलट गया।

रोलर पर बैठे 4 घायल हो गए। घायलों में बालसाय 40 वर्ष, राममोहन 35 वर्ष, पंडित 36 वर्ष और करण 34 वर्ष शामिल हैं। सभी घायल लुंड्रा, सरगुजा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया, जिसमें दो मरीजों को संजीवनी एम्बुलेंस से अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

Next Story