छत्तीसगढ़
मवेशियों की तस्करी करने वाले 4 झारखंड के तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 Feb 2024 12:25 PM IST

x
छग
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पस्ता पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम आरा से दो पिकअप में मवेशी लोड कर झारखंड के बूचड़खाना ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 10 मवेशियों को भी छुड़ाया है। दरअसल, मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारखंड की तरफ दो पिकअप वाहन से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर ग्रामीणों के सहयोग से पस्ता फारेस्ट बैरियर के पास रोका गया। पिकअप क्रमांक JH 03 AK 2428 में 5 भैंसे और पिकअप क्रमांक JH 03 AH 4225 में 2 गाय और 3 भैंस ठूंसकर भरे हुए थे।
गिरफ्तार हुए आरोपी
जितेन्द्र विश्वकर्मा पिता फूलचंद विवकर्मा (30 वर्ष) निवासी सोनपुरवा थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड।
जबीउल्ला अंसारी पिता उस्मान अंसारी (40 वर्ष) निवासी मानपुर थाना रंका जिला गड़वा झारखंड।
इंतखाब अंसारी पिता मो. महबुब अंसारी (22 वर्ष) निवासी मानपुर थाना रंका जिला गड़वा झारखंड।
मनोज राम पिता गसाद राम भुईहर (23) वर्ष निवासी मानपुर थाना रंका जिला गड़वा झारखंड।
Next Story





