
x
रायपुर। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति (सीसीए) ने देशभर के तीन दर्जन से अधिक वरिष्ठ आईएएस अफसरों को केंद्रीय विभागों में सचिव या समकक्ष पदों के लिए नामजद कर लिया है। इनमें सर्वाधिक 4 अफसर छत्तीसगढ़ से हैं।
इनमें मनोज पिंगुवा, निधि छिब्बर, रिचा शर्मा और विकास शील शामिल हैं। निधि और विकास दोनो इस समय केंद्र में ही कार्यरत हैं । एसीएस मनोज,और रिचा दोनों अमिताभ जैन की सेवानिवृत्ति के बाद छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव की दौड़ में हैं। किसी एक के मुख्य सचिव बनने पर दूसरे के दिल्ली जाने की आसार अधिक होंगे। ये दोनों ही कांग्रेस शासन काल में ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे थे।
Next Story





