छत्तीसगढ़

बेसहारा हुई 4 बच्चियां, कीटनाशक पीकर मां ने दी जान

Nilmani Pal
21 Jun 2023 3:03 AM GMT
बेसहारा हुई 4 बच्चियां, कीटनाशक पीकर मां ने दी जान
x
छग

रायगढ़। बनसिया निवासी फूलबाई यादव ने परिवारिक विवाद के कारण घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया। जहां आखिरकार महिला ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बनसिया गांव की रहने वाली फूलबाई यादव (45) पारिवारिक कारणों से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। महिला की 4 बेटियां हैं। उसने जहर का सेवन किया था। जिसका इलाज 4 दिनों से लगातार चल रहा था। वहीं उसकी मौत हो गई है। मामले में सिटी कोतवाली ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Next Story