छत्तीसगढ़

4 चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Admin2
23 Aug 2021 5:28 PM GMT
4 चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को सफलताओं का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना भांसी में चार जन मिलिशिया सदस्यों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि भूमकाल सदस्य कोपा उर्फ सुदरू तेलामी (42 वर्ष) थाना भांसी अंतर्गत ग्राम झिरका पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

इसी कड़ी में जनमिलिशिया सदस्य मितू कुंजाम, सुखराम भास्कर और सोमारू कड़ती ने भी पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त सभी नक्सली भांसी थाना अंतर्गत झिरका गांव के निवासी हैं। पुलिस द्वारा उक्त नक्सलियों के खिलाफ मामले पंजीबद्ध किए गए थे। इस अवसर पर निरीक्षक थाना भांसी, अश्वनी सिन्हा सहित जवानों का सराहनीय योगदान था।

Next Story