छत्तीसगढ़

थानों में वृक्षारोपण कर हरा भरा वातावरण निर्मित करने वाले 4 आरक्षक हुए सम्मानित

Nil dhankar
18 Jun 2023 9:25 AM IST
थानों में वृक्षारोपण कर हरा भरा वातावरण निर्मित करने वाले 4 आरक्षक हुए सम्मानित
x

बलौदाबाजार। थानों में वृक्षारोपण कर हरा भरा वातावरण निर्मित करने वाले 4 आरक्षकों को सम्मानित किया गया. जिसमें प्रधान आरक्षक अश्वनी वर्मा, आरक्षक कमलेश मरावी, नंदकिशोर वर्मा एवं हरीश जगत शामिल है. दरअसल निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चारों आरक्षकों द्वारा शानदार वृक्षारोपण कार्य संपादित किया गया था.

जो थाना पलारी, हथबंद, भाटापारा शहर और यातायात थाने में वृहद वृक्षारोपण की गई थी. एसपी ने तारीफ करते हुए कहा कि इन सभी थानों की हरियाली एवं स्वच्छ वातावरण पूरे जिले के लिए अविस्मरणीय उदाहरण है.



Next Story