छत्तीसगढ़

रायपुर लोकसभा सीट में 4 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Nilmani Pal
16 April 2024 3:29 AM GMT
रायपुर लोकसभा सीट में 4 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
x

रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट में 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। जिसमें बीजेपी से बृजमोहन अग्रवाल, कांग्रेस से विकास उपाध्याय , राष्ट्रीय जनसभा पार्टी से लखमू राम दंडन और शक्ति सेना से सविता शैलेन्द्र बंजारे शामिल हैं।

2024 के इस मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय आमने-सामने हैं। राष्ट्रीय मुद्दों के बीच स्थानीय मुद्दे चुनाव में जनता की आवाज बने हुए हैं। गांव-शहरों की अपनी मांगें हैं। पक्की चौड़ी सड़क, नाली, तालाबों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण के साथ-साथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन व बेहतर कानून व्यवस्था पर लोग प्रत्याशियों से बात कर रहे हैं। साथ ही भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रही है, वहीं कांग्रेस सत्ता की कमजोरी सामने रख रही है।

रायपुर लोकसभा वही सीट है,जहां प्रदेश की पहली महिला लोकसभा सदस्य व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने वाली मिनीमाता ने चुनाव लड़ा था। कांग्रेसी नेता स्व.विद्याचरण शुक्ल से लेकर गांधीवादी और किसान मजदूर आंदोलन के प्रणेता केयूर भूषण ने भी अपनी राजनीति की शुरुआत रायपुर से की। वे इस सीट पर दो बार के सांसद रहे। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस यहां से सात बार सांसद रह चुके हैं।

Next Story