छत्तीसगढ़

खम्हारडीह में सट्टा संचालित करने वाले 4 सटोरिये गिरफ्तार

Nilmani Pal
8 April 2023 12:08 PM GMT
खम्हारडीह में सट्टा संचालित करने वाले 4 सटोरिये गिरफ्तार
x

रायपुर। खम्हारडीह क्षेत्र में सट्टा संचालित करते 4 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत पार्वती नगर ओवरब्रीज के नीचे सट्टा संचालन करते कुल 04 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल नगदी रकम 3,370/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों को जेल भेजा गया। आरोपी सैफुल्ला अली को माह फरवरी 2023 में थाना पंडरी से 04 (क) जुआ एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेजा गया था, इसके साथ ही आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में भी जुआ एक्ट व मारपीट के 03 प्रकरण दर्ज़ है l

गिरफ्तार सटोरिये -

01. सैफुल्ला अली पिता सरताज अली उम्र 42 वर्ष निवासी बकरा मार्केट पंडरी थाना सिविल लाइन रायपुर।

02. आशीष मण्डल पिता स्व. प्रफुल्ल मण्डल उम्र 29 साल निवासी रेल्वे क्रॉसिंग के पास पार्वती नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

03. विजय महिलांग पिता नन्दलाल महिलांग उम्र 40 साल निवासी भाठांगांव थाना पुरानीबस्ती रायपुर।

04. नरेश ढाली पिता स्व. निरंजन ढाली उम्र 26 साल निवासी ओवरब्रीज के नीचे सतीश दुकान के पास पार्वती नबर खम्हारडीह रायपुर।

Next Story