छत्तीसगढ़

4 सटोरिए गिरफ्तार, महादेव अन्ना रेड्डी से जुड़े थे सभी

Nilmani Pal
26 Aug 2023 5:48 PM IST
4 सटोरिए गिरफ्तार, महादेव अन्ना रेड्डी से जुड़े थे सभी
x
छग

बिलासपुर। महादेव अन्ना रेड्डी में ऑनलाइन जुआ खेलने और खिलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, इनके पास से 2 करोड़ रुपए बैंक अकाउंट में सीज किया गया। साथ ही इनके पास से 25 हज़ार नगद, 50 बैंक खाता, 40 एटीएम कार्ड और 04 नग मोबाइल जब्ज किया गया है।

सबसे अहम बात यह है कि ये बैंक कर्मियों के साथ साठ-गांठ कर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों का फर्जी बैंक खाता खोलते थे। बहरहाल पुलिस ने धारा 420, 34 और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। तीन आरोपी कोटा व एक आरोपी बिलासपुर का निवासी बताया जा रहा है। कोटा पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


Next Story