छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार को 5 लाख का चूना लगाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
12 Feb 2022 2:56 PM IST
छत्तीसगढ़ सरकार को 5 लाख का चूना लगाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

रायपुर। तिल्दा के धान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीके से धान खरीदी का खुलासा हुआ है। कोचिया से धान खरीद कर कंप्यूटर ऑपरेटर शासन को चूना लगा रहा था। जिसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त किया गया है।

कंप्यूटर ऑपरेटर और उसके तीन सहयोगी कोचियाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सभी ने मिलकर शासन को पांच लाख रुपये का चूना लगाया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तिल्दा पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर



Next Story