छत्तीसगढ़
SBI मैनेजर के साथ लाखों रुपए की ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
Nil dhankar
14 Feb 2022 4:33 PM IST

x
छग न्यूज़
दुर्ग। धोखाधड़ी मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के मुताबिक SBI मैनेजर के साथ ठगी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से सभी की गिरफ्तारी हुई है. वही 3 बैंक खातों में 35 लाख पुलिस ने फ्रीज किए है.
बता दें कि बीते दिनों अज्ञात कॉलर ने SBI मैनेजर के पास फोन कर खुद को व्यापारी बताया था. और पैसा ट्रांसफर करवाने के नाम पर बैंक खाते से लाखों रूपए निकाल लिए थे. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की. और आरोपी तक पहुंची है.
Next Story





