छत्तीसगढ़

39 लाख का घोटाला नगर निगम में, मुख्यमंत्री साय से हुई शिकायत

Nil dhankar
1 Oct 2024 8:50 AM IST
39 लाख का घोटाला नगर निगम में, मुख्यमंत्री साय से हुई शिकायत
x

दुर्ग durg news। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई नगर निगम पर 39 लाख का घोटाला करने का आरोप लगाया है। विधायक ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि बिना काम कराए सड़क मरम्मत के नाम पर 25 लाख और पेयजल के नाम पर 14 लाख निगम मद से निकाला गया है। bhilai news

उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम भिलाई में तात्कालीन आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव की बगैर जानकारी के निगम मद से भुगतान कर दिया गया है। यह एक बड़ा भ्रष्टाचार को उजागर करता है। एक तरफ निगम कर्मचारियों को वेतन देने सहित अन्य आवश्यक भुगतान को लेकर फंड नहीं है और दूसरी तरह इस तरह मद को निकाला जा रहा है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कुछ सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में जब तात्कालीन कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव को फोन कर जानकारी भी मांगी। इस पर देवेश ध्रुव ने साफ कहा कि सभी कार्य न तो उनके संज्ञान में हैं और न ही उन्होंने ऐसे किसी कार्य को लेकर आदेश जारी किया है।

निगम मद से 25 लाख सड़क मरम्मत, 14 लाख पेयजल सहित कई अन्य कार्यों को लेकर निकाले गए मद की शिकायत विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है। पत्र में उन्होंने ऐसे कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हालांकि यह घोटाला किसने किया है, इसके बारे में विधायक ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Next Story