छत्तीसगढ़
37 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, स्कूल मैदान के पास गड्ढे में मिला शव
Shantanu Roy
27 Oct 2025 10:15 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर से लगे सोनवाही गांव के जंगल में एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 37 वर्षीय सुरमिला राजवाड़े के रूप में हुई है। महिला का शव स्कूल मैदान के किनारे खोदे गए सीपीटी गड्ढे में मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी अंतर्गत सोनवाही गांव की है। रविवार को दोपहर में गांव के कुछ बच्चे स्कूल मैदान में खेल रहे थे, तभी उन्होंने मैदान के बगल में बने गड्ढे में एक महिला का शव देखा। बच्चों ने डरकर गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लटोरी चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और मौके का निरीक्षण कर शव को बाहर निकलवाया। महिला की पहचान सोनवाही निवासी सुरमिला राजवाड़े (37 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला के पति हुकुम साय राजवाड़े ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 25 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे सब्जी लेकर अंबिकापुर जाने के लिए घर से निकली थी। वह रोज की तरह अंबिकापुर जाती थी और रात में लगभग 10 बजे से 11 बजे के बीच बस से सोनवाही चौक लौट आती थी। उस दिन भी वह पत्नी को लेने रात 10 बजे सोनवाही चौक पहुंचा, लेकिन वह नहीं लौटी। पति ने लगभग 11:30 बजे तक इंतजार किया, लेकिन जब पत्नी घर नहीं आई तो अगली सुबह उसकी खोजबीन शुरू की। 26 अक्टूबर की सुबह लगभग 8 बजे गांव में महिला का शव मिलने की सूचना मिली।
जिसके बाद हुकुम साय मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि मृतका के सिर में बाएं कान के पास गहरी चोट, चेहरे और गले पर भी चोट के निशान हैं। इसके अलावा महिला की साड़ी अस्त-व्यस्त अवस्था में मिली है और शरीर पर संघर्ष के निशान भी हैं, जिससे यह साफ है कि महिला ने मृत्यु से पहले हमलावर से जोरदार संघर्ष किया था। पुलिस ने मामला हत्या का पाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जयनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया है। लटोरी चौकी प्रभारी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, लेकिन जांच के लिए कई बिंदुओं पर काम चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतका का मोबाइल फोन और पर्स गायब है, जिससे लूट की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम ने अंबिकापुर और सोनवाही मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Tagsअंबिकापुर महिला हत्यासोनवाही जंगल शवसुरमिला राजवाड़े हत्याजयनगर थानालटोरी चौकीसरगुजा क्राइम न्यूजमहिला की हत्याअज्ञात आरोपीपोस्टमॉर्टम रिपोर्टसीपीटी गड्ढे में शवपुलिस जांचहत्या का मामलाएफएसएल जांचअंबिकापुर क्राइम अपडेटछत्तीसगढ़ समाचारAmbikapur woman murderSonwahi forest bodySurmila Rajwade murderJaynagar police stationLatori outpostSurguja crime newswoman murderedunidentified accusedpostmortem reportbody in CPT pitpolice investigationmurder caseFSL investigationAmbikapur crime updateChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





