छत्तीसगढ़
5 स्मगलरों से 37 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Nil dhankar
4 April 2022 4:15 PM IST

x
छग
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में पुलिस ने 37 किलो अवैध गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंबिकापुर से वाड्रफनगर के रास्ते से होते हुए अवैध गांजे को उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। मामला वाड्रफनगर थाना क्षेत्र का है।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि 5 व्यक्ति अलग-अलग बसों को बदलकर वाड्रफनगर के रास्ते होते हुए उत्तर प्रदेश गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब जांच शुरू की तो 5 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पुलिस को पंचवटी के पास मिले। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 37 किलो अवैध गांजे की खेप बरामद हुई। पांचों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Next Story





