छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की लड़कियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
8 May 2026 8:26 PM IST

x
भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बंधक, कांकेर जिले के 15, स्थानीय प्रशासन का रेस्क्यू जारी। भानुप्रतापपुर- दुर्गूकोंदल अंचल सहित छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को झारखंड में बंधक बनाया गया। ये युवतियां नौकरी के नाम पर दलालों के चंगुल में फंसकर झारखंड पहुंचे हैं।
इन युवतियों यहां बंधक बनाकर काम करवाया जा रहा है, ये युवतियां 5 से 6 दिन पहले ही झारखंड पहुची है इसी में दुर्गुकोदल के ग्राम खुटगांव के झारखंड में बंधक युवती ने अपने गांव के ही युवक को मैसेज भेजकर बंधक से मुक्त कराने की खबर स्थानीय समाज सेवी तक पहुंचाई।
खबर मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता ललित नरेटी ने झारखंड के अपनी युवा टीम से संपर्क साधा और इस टीम के माध्यम से झारखंड के गढ़वा में फंसे युवतियों को मुक्त कराने की शिकायत स्थानीय प्रशासन और झारखंड सरकार से करवाई की मांग की, अब कमिश्नर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक गढ़वा बंधक युवतियों को छुड़ाने की कार्रवाई शुरु कर दिये हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





