छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित

Nilmani Pal
26 Sept 2022 11:38 AM IST
छत्तीसगढ़ में 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित
x

जांजगीर-चांपा। इस बार छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा क्षेत्र में अक्षरधाम मॉडल पर देवी मां का पंडाल तैयार किया गया है। इस विशाल पंडाल में हीरे-मोती और रत्नों से जडि़त 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस बार प्रमुख आकर्षक स्वर्ण कमल होगा जिसमें मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। वहीं सिर पर चांदी की छत्र बनाई जाएगी।

करीब 20 फीट व्यास वाले चांदी से रजत छत्र के नीचे स्वर्ण कमल में मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। गौरतलब है कि नैला स्टेशन की मां दुर्गा की प्रतिमा हर साल अपने आप में तारीफे काबिल होती है। चाहे हीरे-मोती और नवरत्नों से जडि़त प्रतिमा हो या 50, 200, 500 एवं 2000 रुपए के नए नोटों से सुसज्जित मां दुर्गा की मूर्ति। इस बार भी श्रीश्री दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति का दुर्गोत्सव जिला और प्रदेश ही नहीं बल्कि देेशभर में चर्चित होगा।

समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा सोने से तैयार 20 फीट के स्वर्ण कमल में विराजमान रहेंगी। करीब 40 फीट व्यास वाला कमल का फूल बनेगा जिसमें सोने की परत चढ़ेगी। चांदी ऊपर 20 फीट ब्यास वाला चांदी की छत्र बनाई जाएगी। स्वर्ण कमल बनाने के लिए बंगाल के कारीगरों से चर्चा चल रही है। सब कुछ सही रहा तो स्वर्ण कमल पर मां दुर्गा विराजमान होगी। वहीं प्रवेश द्वार को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तरह होगा। जिसकी ऊंचाई 110 और चौड़ाई 100 फीट रहेगी।


Next Story