छत्तीसगढ़
35 हाथियों ने फसलों को रौंदा, ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी
Nil dhankar
21 March 2023 11:31 AM IST

x
छग
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों का तांड़व कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बलरामपुर जिले में 35 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया है। वहीं खड़ी फसलों को रौंद कर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। साथ ही एक ग्रामीण के घर को भी पूरी तरह से तोड़ा। हाथियों के इस उत्पात से वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। यह वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के बसरिया पारा का मामला है।
ग्रामीणों के मुताबिक उत्पाती हाथियों ने धान, सरसों और गन्ना की फसलों के साथ लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीं सूचना पर पहुंची फारेस्ट विभाग की टीम ने उत्पाती हाथियों को गांव से खदेड़ा है। गांव में हाथियों के धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Next Story





