
कोरबा। होली पर्व को देखते हुए जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, शांति भंग की आशंका वाले व्यक्तियों और रात में बेवजह घूमकर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
अभियान के दौरान 10 बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चालानी कार्रवाई हुई। तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 51 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। रात में बेवजह घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई।
पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के 28 प्रकरणों में 33 आरोपियों को पकड़ा। इसी तरह धारा 126 (B) और 135(3) बीएनएसएस के 83 प्रकरणों में 94 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सभी मामलों में वैधानिक कार्रवाई की गई है।





