छत्तीसगढ़

32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, कर्ज से था परेशान

Nilmani Pal
12 Dec 2021 10:25 PM IST
32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, कर्ज से था परेशान
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। कर्ज से परेशान होकर 32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या कर ली है। मृतक अश्वनी जायसवाल बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करता था। उसने अपने पिता के इलाज के लिए साहूकारों से रूपए उधार लिए थे। आर्थिक तंगी से जूझते हुए उसने पत्नी इंद्राणी के जेवर भी बेच दिए थे जेवर।

मृतक के परिजनों ने कर्ज देने वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र के बंधवापारा का है। मृतक अश्वनी जायसवाल ने जहर का सेवन कर मौत को गले लगाया। पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की विवेचना में जुट गई है।


Next Story